ब्यूरो रिपोर्ट/विशाल रौनियार ठूठीबारी
ठूूूूठीबारी। भारतीय सीमा क्षेत्र से तस्करी कर नेपाल ले जाया जा रहा दो बाइक पर लदी 8 बोरी खाद पुलिस ने लावारिस हालत में बरामद कर अग्रीम कार्यवाही के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया। ठूूूूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया की एसएसबी रोड़ भरवलियां पुल होते दो बाइक सवार खाद लेकर नेपाल जा रहें थे।
पुलिस के जवानों को देखकर बाइक पर लदी खाद छोड़कर फरार हो गये जांच के दौरान एक बाइक पर चार बोरी डीएपी खाद तथा दूसरे बाइक पर तीन बोरी डीएपी और एक बोरी यूरिया खाद लावारिश हालत में बरामद हुआ है जिसे अग्रीम कार्यवाही के लिए ठूूूूठीबारी कस्टम कार्यालय को सौंप दिया गया।