इंजन के आगे पटरी पर लेटी किशोरी, लोको पायलट से कथित अभद्रता और हाथापाई से मचा हड़कंप! करीब आधे घंटे तक रेलवे स्टेशन पर चला हाईवोल्टेज ड्रामा, आरपीएफ ने मशक्कत के बाद किशोरी को पटरी से हटाया।

न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो प्रभारी/सत्यम सोनी

 

महराजगंज, नौतनवा। नौतनवा रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक किशोरी अचानक रेल इंजन के आगे पटरी पर जाकर लेट गई। लोको पायलट ने तत्काल इंजन रोककर किशोरी को पटरी से हटने के लिए कहा। आरोप है कि इस दौरान किशोरी लोको पायलट से उलझ गई और कथित तौर पर गाली-गलौज व हाथापाई करने लगी।

 

बताया जा रहा है कि मामला यहीं नहीं रुका। किशोरी ने इंजन पर चढ़ने का भी प्रयास किया। स्थिति बिगड़ती देख लोको पायलट इंजन के अंदर चले गए। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद किशोरी को पटरी से हटाया।

 

करीब आधे घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज हंगामे के कारण रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और अन्य लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। काफी प्रयास के बाद स्थिति सामान्य हुई, जिसके बाद रेल इंजन को आगे ले जाया गया।

 

घटना के दौरान स्टेशन पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। पूरे घटनाक्रम को लेकर स्टेशन परिसर में काफी देर तक चर्चा होती रही। किशोरी के पटरी पर लेटने और लोको पायलट से कथित अभद्रता किए जाने के कारणों की जानकारी तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *