एसडीएम और सीओ ने मूर्ति विसर्जन के लिए घाटों का निरीक्षण कर दिए निर्देश!

ब्यूरो रिपोर्ट/उमेश मद्धेशिया /नौतनवां 

 

नौतनवा। मूर्ति विसर्जन की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कदम तेज कर दिए हैं। गुरुवार की शाम उपजिलाधिकारी कुणाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह के साथ हरदी डाली घाट डंडा नदी एवं सोनौली श्यामकाट घाट का जायजा लिया। यहीं पर मूर्तियों का विसर्जन होना है।

अधिकारियों ने घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विसर्जन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उन जगहों को चिह्नित किया, जहां लापरवाही से हादसा हो सकता है। एसडीएम और सीओ ने घाट तक पहुंचने वाले रास्ते का भी निरीक्षण किया। मूर्तियों को विसर्जन स्थल तक लाने वाले मार्ग को देखा गया और ट्रैफिक के लिए रूट मैप बनाया गया। भीड़ और गाड़ियों की आवाजाही कंट्रोल करने पर भी ध्यान दिया। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने भीड़ कंट्रोल करने और हादसे रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम पर जोर दिया।

इस मौके पर सोनौली थानाध्यक्ष विशाल शुक्ला , नौतनवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, शंकर दयाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *