Bureau Report /News 18 Plus /Siswa Kothibar
लिटिल स्टार एकेडमी हरपुर पकड़ी में निकाली गई जागरूकता रैली, यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश।
महराजगंज। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को थाना कोठीभार की मिशन शक्ति टीम एवं सीपीयू टीम ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान थाना क्षेत्र के हरपुर पकड़ी स्थित लिटिल स्टार एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पर सावधानी बरतने तथा सुरक्षित आवागमन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया।
इस जागरूकता अभियान में उपनिरीक्षक नेहा कुमारी, उपनिरीक्षक योगेंद्र तिवारी, उपनिरीक्षक वंश गोपाल शर्मा, आरक्षी सुग्रीव वर्मा, आरक्षी विकास कुमार, महिला आरक्षी सूची शाह और महिला आरक्षी मानसी वर्मा सहित मिशन शक्ति टीम के सदस्य शामिल रहे।