*मिशन शक्ति केंद्र को मॉडल केंद्र के रूप में किया गया स्थापित, महिलाओं-बच्चियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी!*

Bureau Report /News 18 Plus/ Nichlaul

 

महराजगंज। दशहरा के पावन अवसर पर 20 अक्टूबर को थाना निचलौल परिसर स्थित मिशन शक्ति केंद्र को मॉडल मिशन शक्ति केंद्र के रूप में स्थापित किया गया। इस दौरान बच्चियों एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम में मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों और पुलिस की ओर से महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में विस्तार से बताया गया। महिला एवं बालिकाओं को जागरूक करते हुए उन्हें शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन एवं पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

इस अवसर पर उपनिरीक्षक संजय यादव के साथ महिला कांस्टेबल गुड़िया, सपना, स्नेहा गुप्ता, काजल, गोल्डी तथा कांस्टेबल उत्कर्ष मिश्रा मौजूद रहे। पुलिस टीम ने महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी साझा करते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *