जिलाधिकारी ने कहा कि पराली जलाना न केवल पर्यावरण को हानि पहुंचाता है बल्कि यह दंडनीय भी है

रिपोर्ट नरसिंह उपाध्याय महाराजगंज  

जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने आज किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तथा एसआईआर/विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चौरी गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ द्वारा फार्म वितरण एवं जमा प्रक्रिया की स्थिति का जायजा लिया।

इसी क्रम में जिलाधिकारी को जानकारी मिली कि गांव में कुछ किसानों द्वारा खेतों में पराली जलाई जा रही है। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और स्वयं खेत में जाकर किसानों से संवाद किया। उन्होंने किसानों को पराली जलाने से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान तथा कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूक करते हुए इसे तत्काल रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के पहुंचते ही पराली बुझाई गई।

उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि पराली किसी भी स्थिति में खेतों में न जलाएं, बल्कि इसे इकट्ठा करके रखें। पराली को स्थानीय गौसदन एवं गो-आश्रयों तक पहुंचाने की व्यवस्था गांव के प्रधान एवं खंड विकास अधिकारी के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि प्रशासन उनके सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है, पराली प्रबंधन में सभी की सामूहिक जिम्मेदारी आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने कहा कि पराली जलाना न केवल पर्यावरण को हानि पहुंचाता है बल्कि यह दंडनीय भी है। अतः किसान पराली प्रबंधन के वैकल्पिक उपाय अपनाएं और स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *