रिपोर्ट /धीरज प्रजापति मंडल प्रभारी
उत्तर प्रदेश महाराजगंज
महराजगंज नौतनवां: अड्डा बाज़ार क्षेत्र के जमुहरा कला निवासी एक युवक पटाखे की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक उपचार के बाद महराजगंज जिला अस्पताल से उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। इसी बीच घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी व क्षेत्र पंचायत सदस्य रंजन त्रिपाठी तुरंत मौके पर पहुँचे और बिना विलंब किए युवक को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु तिवारी नर्सिंग होम,राजेन्द्र नगर गोरखपुर में भर्ती कराया।
नर्सिंग होम के चिकित्सकों की टीम युवक के उपचार में पूरी गंभीरता और तत्परता से जुटी हुई है।रंजन त्रिपाठी पीड़ित परिवार को हर संभव मदद मुहैया करा रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से घायल युवक के शीघ्र स्वस्थ होकर घर लौटने की कामना की है।