ब्यूरो रिपोर्ट/राकेश त्रिपाठी महाराजगंज
प्रधान सम्पादक
महराजगंज। जनपद के सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग पर कल शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड में चिरैयाकोट के पास गन्ना लदी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से सड़क पर पैदल जा रहे एक दादा और उनकी 10 वर्षीय पोती गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गांधीनगर वार्ड अमडिहा निवासी 65 वर्षीय वंशराज अपनी पोती जाह्नवी और पोते बबलू के साथ सबया से पैदल अपने घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम के समय सिसवा की ओर आ रही गन्ना लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
इस भीषण दुर्घटना में ट्रॉली की चपेट में आने से वंशराज और जाह्नवी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
*पुलिस ने कराया भर्ती, सिर में आयी गंभीर चोट।*
हादसे की सूचना मिलते ही कोठीभार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया। सीएचसी के चिकित्सकों ने बताया कि दुर्घटना में दादा और पोती दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसकी वजह से उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
कोठीभार थानाध्यक्ष:
इस सम्बंध में कोठीभार थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।