*बरगदवा पुलिस ने 6 घंटे में वांछित अभियुक्त पकड़ाः महराजगंज एसपी के निर्देश पर मकसूद आलम गिरफ्तार।*

ब्यूरो रिपोर्ट/विशाल रौनियार ठूठीबारी 

ठुठीबारी महराजगंज

 

महराजगंज पुलिस ने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। बरगदवा पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को मात्र छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना (IPS) के निर्देशन में की गई।

 

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नौतनवा अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत, बरगदवा थानाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था।

 

टीम ने 12 दिसंबर 2025 को मु0अ0सं0 108/2025, धारा 87, 351 (3) बीएनएस में वांछित अभियुक्त मकसूद आलम को गिरफ्तार किया। मकसूद आलम (20 वर्ष) अहमद हुसैन का पुत्र है और ग्राम नरायनपुर, थाना बरगदवा, जनपद महराजगंज का निवासी है।

 

अभियुक्त को 12 दिसंबर 2025 की रात्रि 23:29 बजे एसएसबी रोड, गांव कनरी, महावनाला पुल के पास, थाना बरगदवा क्षेत्र से पकड़ा गया।

 

गिरफ्तारी के बाद, आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विशाल मिश्रा, महिला उपनिरीक्षक अंकिता गोंड, हेड कांस्टेबल राजन कुमार दुबे और कांस्टेबल गौरव कुमार सोनकर शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *