कोहरे का कहर: अनियंत्रित कार ने ली एक युवक की जान।
निचलौल (महराजगंज) में ढेंसो पुल के पास दर्दनाक हादसा
धीरे चलें, सुरक्षित रहें! कोहरा जानलेवा हो सकता है।
दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित कार झोपड़ी में घुसी, सो रहे युवक की मौत; तीन घायल।
ब्यूरो/ राकेश त्रिपाठी/महाराजगंज
प्रधान सम्पादक
महराजगंज, उत्तर प्रदेश।पूरे महराजगंज जिले में पड़ रहे घने कोहरे के कहर के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। निचलौल थाना क्षेत्र के ढेंसो पुल के पास, शनिवार तड़के सुबह घने कोहरे के चलते एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क किनारे स्थित एक झोपड़ी में जा घुसी।
हादसा इतना भीषण था कि झोपड़ी में सो रहे एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। इस हृदय विदारक घटना में झोपड़ी में सो रहे दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कार चालक भी घायल:
हादसे में कार चला रहा व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई:
घटना की सूचना मिलते ही निचलौल थाने की स्थानीय पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और कार को अपने कब्जे में ले लिया है।
क्या बोले निचलौल थाना अध्यक्ष:
निचलौल थाना अध्यक्ष ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों के ठीक होने पर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।