*ठूठीबारी में हिन्दू सम्मेलन की तैयारियां तेज़, मोटर साइकिल रैली ने जगाई सांस्कृतिक चेतना। आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर वृहद हिन्दू सम्मेलन की तैयारी, मोटर साइकिल रैली के साथ हुआ शुभारंभ।*

रिपोर्ट/विप्लव मद्धेशिया ठूठीबारी महाराजगंज 

 

28 दिसंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा हिन्दू सम्मेलन, संगठन और राष्ट्रबोध को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तत्वाधान में शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ठूठीबारी में आयोजित होने वाले वृहद हिन्दू सम्मेलन की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को कोतवाली ठूठीबारी के समीप स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण से सैकड़ों की संख्या में मोटर साइकिल रैली निकाली गई। यह सम्मेलन आगामी 28 दिसंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में प्रस्तावित है।

इस सम्मलेन का मुख्य उद्देश्य हिन्दू समाज को एकजुट एवं संगठित करना, सांस्कृतिक चेतना को जागृत करना तथा राष्ट्रबोध व एकता का संदेश व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाना है। सम्मेलन आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा मोटर साइकिल यात्रा के माध्यम से इसका औपचारिक शुभारंभ किया गया।

मोटर साइकिल यात्रा दुर्गा मंदिर से आरंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए भरवालिया, तुर्कहिया, चटिया, कड़जा, गड़ौरा, रामनगर, राजाबारी होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर के परिसर में समाप्त हुई। यात्रा के दौरान संगठनात्मक एवं देशभक्ति के नारों से नगर का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य कृष्णमोहन रौनियार, पन्ना लाल वर्मा, दुर्गा प्रसाद गुप्त, नीरज वर्मा, ओंकार वर्मा, जगदीश कुशवाहा, महेश मद्धेशिया, संजय रौनियार, नितेश निगम, नवरत्न निगम सहित हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष आनंद एवं कई अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। कोतवाली ठूठीबारी थानाध्यक्ष नवनीत नागर के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा बनाए रखी तथा यह सुनिश्चित किया गया कि आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *