आवारा पशुओं के आतंक से किसान परेशान जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसान आंदोलन को मजबूर होंगे।”

धीरज प्रजापति निचलौल 

 

महाराजगंज ।जनपद के नगर पंचायत परतावल में आवारा पशुओं का आतंक इन दिनों बढ़ता जा रहा है। खेतों में खड़ी किसानों की फसलें आवारा पशुओं द्वारा चारे की तरह चर ली जा रही हैं, जिससे किसान काफी परेशान नजर आ रहे हैं।

वार्ड नंबर 6 आज़ाद नगर में गौशाला उपलब्ध होने के बावजूद आवारा पशु खुलेआम सड़कों और खेतों में घूमते नजर आ रहे हैं। किसानों का आरोप है कि सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर कई बार यह मुद्दा उठाया जा चुका है

स्थानीय किसान गोरख यादव ने कहा, “हमारी फसल ही हमारी रोज़ी-रोटी है। आवारा पशु दिन-रात खेतों में घुसकर फसल नष्ट कर दे रहे हैं।

अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसान आंदोलन को मजबूर होंगे।”

किसानों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं को तत्काल गौशाला में भेजने, नियमित निगरानी और ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उनकी मेहनत की फसल बच सके। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी कनुप्रिया शाही से टेलीफोन द्वारा बात करने पर बताया गया कि मामला संज्ञान में नहीं था अब मामला संज्ञान में है पशुओं को जल्द पकड़वाया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *