*सांपों को रेस्क्यू कर मंगलवार को आठ सांपों को जंगल में किया रिलीज।*

ब्यूरो रिपोर्ट/विशाल रौनियार

ठूठीबारी महाराजगंज 

ठूूूूठीबारी। वन्यजीव रक्षक टीम क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से जहरीले सांपों को रेस्क्यू कर मंगलवार को जंगल में छोड़ दिया। ठूूूूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमुई कला गांव निवासी वन्यजीव रक्षक टीम के रामबचन साहनी ने बताया की इस कड़ाके की ठंड से जीव-जंतु भी बेहाल है।दिन सोमवार को इटहियांं गन्ने की खेत से तथा सबया ढाला गांव से एक एक अजगर , निपनिया गांव के सिवान स्थित गन्ने की खेत से एक विषैला रसलवाइपर , ढेकावे गांव से दो कोबरा, नौतनवां बाथरुम की टंकी से एक कोबरा,ओडवलियां सिंधी भठ्ठे के ऊपर से एक कोबरा,सीतलापुर गांव से एक कोबरा अपने सहयोगी रुदल, कुलदीप के सहयोग से रेस्क्यू किया गया था जिसे मधवलियां रेंज के जंगलों में छोड़ दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *