ब्यूरो/ राकेश त्रिपाठी घुघली
सुरक्षा, संवेदनशीलता और सख़्ती
महराजगंज जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा पीड़िताओं/अपहृताओं की शीघ्र बरामदगी को लेकर पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत घुघली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में थाना घुघली पुलिस टीम उप निरीक्षक अशोक कुमार गिरि, महिला हेड कांस्टेबल मीरा सिंह एवं कांस्टेबल रजत प्रजापति ने थाना घुघली में पंजीकृत मु0अ0सं0-456/2025, धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित अपहृता बालिका को 02 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 13:05 बजे घुघली रेलवे स्टेशन के पास से सकुशल बरामद कर लिया।
बरामदगी के उपरांत पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।