*महराजगंज में पुलिस अधोसंरचना को मजबूती: एसपी सोमेन्द्र मीणा ने किया नवनिर्मित आरटीसी बैरक का उद्घाटन।*

ब्यूरो/राकेश त्रिपाठी/महाराजगंज महराजगंज

प्रधान सम्पादक 

“सुविधाएँ बेहतर, मनोबल प्रबल — मजबूत होगी कानून व्यवस्था”

जनपद महराजगंज में पुलिस बल की कार्यक्षमता एवं सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने आज रिजर्व पुलिस लाइन में नवनिर्मित आरटीसी बैरक का विधिवत उद्घाटन किया।

उद्घाटन के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैरक, मेस, परेड ग्राउंड एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लेते हुए साफ-सफाई, अनुशासन एवं पुलिसकर्मियों के कल्याण से जुड़ी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नवनिर्मित आरटीसी बैरक से रिक्रूट आरक्षियों की आवासीय व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा, जिससे उनके मनोबल और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं के नियमित निरीक्षण, अनुशासन बनाए रखने एवं निरंतर सुधार के निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *