ब्यूरो रिपोर्ट/ धीरज प्रजापति मंडल प्रभारी
नौतनवां थाना पुलिस ने रविवार दिनांक 04 जनवरी 2026 को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक 15 वर्षीय बाल अपचारी को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ हिरासत में लिया। यह कार्रवाई डण्डा नदी पुल, एसएसबी रोड पर दोपहर 01:10 बजे की गई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए बाल अपचारी के पास से काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिसका पंजीकरण नंबर UP56 AC 0238 तथा चेचिस नंबर MBLHAR073JHE54234 है। प्रारंभिक जांच में मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई। बाल अपचारी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है।