एसएसबी ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर, किया लोगो का इलाज।
ब्यूरो रिपोर्ट/विशाल रौनियार ठूठीबारी महाराजगंज
ठूठीबारी: महराजगंज एसएसबी 22वी बटालियन ठूठीबारी की ओर से निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया शिविर में 139 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गयीं।
दिन सोमवार को ठूठीबारी स्थित शिशु विद्यालय में एसएसबी द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर के माध्यम से मरीजों के रोग की जांच कर दवा वितरण किया गया।
दुतीय कमान अधिकारी डॉ अमित त्रिपाठी ने बताया कि
शिविर का आयोजन सीमा क्षेत्र के सभी गांव, मजरे व कस्बे में लगाया जाता है । जिससे अति पिछड़े वर्ग के लोगो तक चिकित्सा की बेहतर सुविधा को पहुंचाया जा सके।
साथ ही नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत एसएसबी द्वारा अनेक प्रकार के कार्यक्रम समय समय पर आयोजित किए जाते है। सुरक्षा के साथ ही एसएसबी लोगों के स्वास्थ्य को लेकर भी सजक है। उन्होंने कहा कि समय समय पर ऐसे शिविर का आयोजन कर लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।
इस दौरान फार्मासिस्ट सतीश सिंह, हे. का. तपश कुमार, का. हरेंद्र कुमार मौजूद रहे।