*2 लाख 94 हजार का मक्का बरामद तस्करी कर नेपाल से भारतीय सीमा मे भेजने के लिए किया था डंप।*

ब्यूरो रिपोर्ट /विशाल रौनियार

ठूठीबारी महाराजगंज 

 

ठूूूूठीबारी, महराजगंज नेपाल से भारतीय सीमा क्षेत्र मे तस्करी कर भेजने के लिए रखा हुआ 98 बोरा मक्का नेपाल सशस्त्र पुलिस के जवानो ने पकड़ा है। पड़ोसी मुल्क नेपाल नवलपरासी जिले के बेलासपुर 26 नंबर सशस्त्र पुलिस की संयुक्त टीम बॉर्डर एरिया में गस्त कर रहे थे उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की भारी मात्रा मे मक्का की बोरीया बार्डर समीप के एक घर मे छुपाकर रखा गया है जिस पर टीम घेराबंदी कर मकान की तलाशी लिया तो बोरे मे रखा 98 बोरा मक्का 29सौ 40 किलो बरामद हुआ। इस संबंध में सशस्त्र प्रहरी हरपुर नायब निरिक्षक एसआई माधव प्रसाद घिमिरे ने बताया की बरामद 98 बोरी मक्का को कब्जे में लेकर महेशपुर कस्टम कार्यालय को सौंप दिया गया जिसकी अनुमानित किमत दो लाख 94 हजार बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *