*भारत–नेपाल सीमा पर तस्करी पर बड़ा प्रहार, बरगदवा पुलिस ने 5 बोरा गेहूं के साथ दो तस्करों को दबोचा।*

रिपोर्ट/ विप्लव मद्धेशिया ठूठीबारी

इंडो नेपाल महाराजगंज 

महराजगंज जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत–नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलवार को बरगदवा पुलिस ने दो मोटरसाइकिलों पर लदे 5 बोरा गेहूं के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दोनों बाइक भी जब्त कर ली गईं। यह कार्रवाई कस्टम अधिनियम के तहत की गई है।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देश पर सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच के दौरान बरगदवा पुलिस ने चकरार सागौन बागीचे के पास दो व्यक्तियों को पकड़ा, जो गेहूं को अवैध रूप से नेपाल ले जाने की फिराक में थे।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान—

विजय कुमार गुप्ता, पुत्र कोदई प्रसाद गुप्ता, निवासी बरगदवा

रघुनंदन गुप्ता, पुत्र रामवतार, निवासी शीशगढ़ टोला, खैरटवा, थाना बरगदवा

के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके से 5 बोरा गेहूं और दो मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर लीं। इस संबंध में बरगदवा थाने में मु0अ0सं0 NIL/26, धारा 110 कस्टम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

थानाध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *