*सिसवा बाजार में विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर भूमि पूजन संपन्न, नगर में निकली भव्य बाइक रैली।*

 

न्यूज रिपोर्ट/कन्हैया पाठक 

सिसवा बाजार /महराजगंज

 

सिसवा बाजार में आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर आज श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण में वैदिक विधि-विधान से भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। भूमि पूजन श्री नरेंद्र भालोटिया जी द्वारा कराया गया। भूमि पूजन के साथ ही सम्मेलन की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ हो गया।

भूमि पूजन के उपरांत “भारत माता की जय” और “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इसके बाद नगर में भव्य बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली के माध्यम से नगरवासियों एवं हिंदू परिवारों को आगामी 10 जनवरी को श्रीराम जानकी मंदिर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया।बाइक रैली श्रीराम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर अमरपुरवा, गोपाल नगर, हनुमान मंदिर, चोखराज, गोकुल स्वीट हाउस, पुरानी पुलिस चौकी, स्टेशन रोड, श्याम मंदिर, प्रेम चित्र मंदिर, स्टेट चौराहा, जायसवाल नगर, कोठीभार, भुजौली होते हुए पुनः स्टेट चौक के रास्ते श्रीराम मंदिर पहुंची, जहां प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।इस भूमि पूजन एवं बाइक रैली का आयोजन सकल हिंदू समाज, सिसवा नगर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिलाप्रचारक विनय जी, शशिकला सिंह जी, धर्मनाथ खरवार, मोहनलाल अग्रवाल, अमित पूरी, अमरनाथ खरवार, योगेश जायसवाल, प्रमोद मद्धेशिया, अरविंद जी, कन्हैया प्रसाद जी, अनूप मद्धेशिया, रामकृष्ण मिश्र जी, अमित (मुन्ना), हरिश जी, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, सतीश मद्धेशिया, दया शंकर सिंह जी, साजन जायसवाल, सोनू जायसवाल सहित बड़ी संख्या में सनातनी बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *