न्यूज रिपोर्ट/ सुनील कुमार पाठक/सिसवा बाजार
सिसवा बाज़ार नगर स्थित श्रीरामजानकी मंदिर परिसर में आयोजित हिंदू सम्मेलन रविवार को सकुशल एवं भव्य रूप से संपन्न हुआ। सम्मेलन में नगर के कोने-कोने से बड़ी संख्या में सनातनी बंधु अपने परिवार सहित पहुंचे और आयोजन को दिव्य व ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध भजन गायक अमित अंजन ने अपनी टीम के साथ भक्तिमय भजनों की शानदार प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण राममय और भक्तिमय हो गया। उनके साथ बृजेश शर्मा सहित अन्य कलाकारों ने भी विशेष प्रस्तुतियां दीं।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि क्षेत्र धर्म जागरण प्रमुख (पूर्वी उत्तर प्रदेश) अभय मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू समाज की पहचान जाति-पांति से नहीं बल्कि सनातन धर्म से है।
उन्होंने कहा— “हम सभी की एक ही पहचान है कि हम हिंदू हैं, सनातनी हैं। जब हिंदू संगठित होगा, तभी भारत समर्थ और सशक्त बनेगा। धर्म के आधार पर ही भारत की आत्मा जीवित है।”
कार्यक्रम में मातृशक्ति का नेतृत्व शशिकला सिंह ने किया, जबकि सम्मेलन की अध्यक्षता नरेंद्र भालोटिया ने की। संत समाज से संत शिरोमणि श्री बालक दास जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन उमेश जायसवाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रचारक विनय जी, अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल, अशोक बंका, अंकित सिंह, अशोक पांडे, सोमनाथ, मनोज केसरी, धर्मनाथ खरवार, धीरज तिवारी, निरंकार सिंह, शिवकुमार सिंह, राकेश कन्नौजिया, मदन राजभर, आलोक शर्मा, जितेंद्र वर्मा, अश्वनी रौनियार, कन्हैया प्रसाद, मोहनलाल अग्रवाल, मिथलेश, अमित पूरी, योगेश जायसवाल, प्रमोद मद्धेशिया, अमरनाथ खरवार, कृष्णमुरारी सिंह, अमित एडवोकेट, मुन्ना, हरीश मद्धेशिया, हनुमान वर्मा, सतीश मद्धेशिया, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, सुनील रौनियार, मुन्ना गौड़, विनोद शर्मा, अंकित लाठ, वकील पाठक, धीरज जायसवाल, संदीप मल्ल, अंशुमान, राजेश केसरी, अरुण जी, रमेश रौनियार, रमेश जायसवाल, अजय, मुन्ना श्रीवास्तव सहित सैकड़ों सनातनी बंधु उपस्थित रहे।
सम्मेलन शांतिपूर्ण, अनुशासित और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।