*स्टेट सपोर्ट मिशन विशेषज्ञ द्वारा सीएचसी लक्ष्मीपुर का किया औचक निरीक्षण।*

न्यूज रिपोर्ट/विजय कसौधन

लक्ष्मीपुर महराजगंज 

 

–साफ सफाई,शौचालय,पेयजल आपूर्ति को सुव्यवस्थित करने का दिया निर्देश

महाराजगंज/लक्ष्मीपुर।नीति आयोग के सदस्य स्टेट सपोर्ट मिशन के विशेषज्ञ धीरेंद्र पांडेय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर का औचक निरीक्षण मंगलवार को दोपहर में किया इस दौरान मातहतों को साफ सफाई,शौचालय, पेयजल आपूर्ति को सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया लक्ष्मीपुर सीएचसी में बुनियादी सुविधाओ को परखने के लिए स्टेट सपोर्ट मिशन के विशेषज्ञ धीरेंद्र पांडेय करीब 1 बजे सीएचसी पर पहुँचे सबसे पहले जच्चा बच्चा वार्ड, लैब,एक्सरे कक्ष,इमरजेंसी,रोगी नामांकन कक्ष,औषधि कक्ष,कीचन वार्ड,शौचालय,ऑपरेशन थियेटर,आयुष्मान कक्ष का गहन निरीक्षण किया चिकित्सकों से सम्बंधित सेवाओं पर पूछताछ भी किया पेयजलापूर्ति,शौचालय और साफ सफाई को और भी व्यवस्थित करने का निर्देश दिया मरीजों से भी पूछताछ किया चिकित्सकों को निर्देश दिया गया कि अस्पताल की सभी सेवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ लाभार्थियों तक पहुचाया जाए। मरीजों को बाहर की दवाएं न लिखी जाएं। इस दौरान अधीक्षक डॉ अरुण कुमार गुप्ता, डॉक्टर देवेंद्र सिंह डॉक्टर जैनेंद्र कुमार,डॉक्टर मनीष कश्यप,रामकृष्ण जयसवाल,पवन पांडेय,विनय पांडेय, विज्ञानमय त्रिपाठी,कंचनलता राय,संध्या पांडेय,जितेंद्र कुमार,पूजा,आलमगीर,प्रभु दयाल, महेश, रवि गोयल,अवधेश चौरसिया,मुकेश, संतपाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *