*ज्ञान की देवी मां सरस्वती की आराधना, शिक्षण संस्थानों में गूंजे वैदिक मंत्र।*

ब्यूरो रिपोर्ट/सुनील कुमार पाठक

सिसवा बाजार महाराजगंज 

महाराजगंज बसंत पंचमी के पावन अवसर पर जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में ज्ञान की देवी मां सरस्वती का विधिवत पूजन बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जहां एक ओर वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना, वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को जीवंत कर दिया।

जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महाराजगंज में परिसर स्थित मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष वैदिक विधि-विधान के साथ सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र एवं सहायक आचार्य (संस्कृत) डॉ. मृत्युंजय तिवारी ने विधिवत पूजन संपन्न कराया।

इस अवसर पर डॉ. नंदिता मिश्र, डॉ. ज्योत्सना मिश्रा, डॉ. शान्तिशरण मिश्र, श्रवण पटेल, राजीव द्विवेदी, प्रणय कुमार गौतम, संतोष पटेल, सुश्री सोनी राज, डॉ. शिवानी चौधरी, पूजा गुप्ता, आलोक रंजन दुबे सहित शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

वहीं केरला पब्लिक स्कूल, आज़ाद नगर, महाराजगंज में भी सरस्वती पूजन का आयोजन पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में सामाजिक संस्था सिटीजन फोरम के सचिव डॉ. शांति शरण मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में मां सरस्वती को ज्ञान, कला और विवेक की प्रतीक बताते हुए विद्यार्थियों को संस्कार, सभ्यता और नैतिक मूल्यों का महत्व समझाया।

 

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक फैज़ अहमद, प्रबंध समिति सदस्य जुबेर अहमद, प्रधानाचार्य रत्नाकर शर्मा, शिक्षिकाएं कंचन गुप्ता, सरिता गुप्ता, सुलोचना शर्मा, शहनाज खातून, कोशिकी, रंजना श्रीवास्तव, दिव्या सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

पूरे जनपद में सरस्वती पूजन के कार्यक्रमों ने शिक्षा, संस्कार और संस्कृति का सशक्त संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *