*आईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में “परंपरा–2026” का शुभारम्भ, 12–14 मार्च तक आयोजन।*

ब्यूरो रिपोर्ट/विश्वतेज त्रिपाठी गोरखपुर 

गोरखपुर। इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, गीडा, गोरखपुर में वार्षिक सांस्कृतिक, खेलकूद एवं तकनीकी महोत्सव “परंपरा–2026” का शुभारम्भ गरिमामय वातावरण में किया गया। यह तीन दिवसीय महोत्सव 12 से 14 मार्च तक आयोजित होगा, जबकि दीक्षांत समारोह का आयोजन 13 मार्च को किया जाएगा। इस वर्ष महोत्सव की थीम “शिक्षा, संस्कार और नवाचार” निर्धारित की गई है, जो विद्यार्थियों के समग्र विकास, नैतिक मूल्यों और सृजनात्मक चिंतन को प्रोत्साहित करती है।

 

कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के अध्यक्ष नीरज मातनहेलिया, सचिव श्याम बिहारी अग्रवाल, संयुक्त सचिव अनुज अग्रवाल निदेशक डॉ. एन. के. सिंह निदेशक फार्मेसी डॉ पी डी पांडा एवं वरिष्ठ आचार्य प्रो नरेंद्र सिंह के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं “परंपरा–2026” के शुभंकर ‘जायस’ के अनावरण के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रबंधतंत्र ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह महोत्सव प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और नवाचार को विकसित करने का सशक्त मंच है। उद्घाटन अवसर पर संस्थान के छात्रों की प्रस्तुति और गायक गौरांग द्विवेदी के गीतों ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम के समन्यवक डॉ मनोज कुमार मिश्रा ने परंपरा-2026 के अंतर्गत होने वाले सांस्कृतिक, खेलकूद एवं तकनीकी कार्यक्रम के बारे मे विस्तार से बताया| सांस्कृतिक गतिविधियों में नृत्य, संगीत, नाटक, कविता पाठ, स्किट,फिल्मीस्तान, रंगोली, मेंहदी, चित्रकला, पोस्टर निर्माण एवं फोटोग्राफी सहित कुल 21 कार्यक्रम शामिल हैं। खेलकूद प्रतियोगिताओं में फुटबॉल, बैडमिंटन, कैरम, बास्केटबॉल,वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, शतरंज, टेबल टेनिस तथा एथलेटिक्स के कुल 14 कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। तकनीकी प्रतियोगिताओं में रोबोटिक्स, कोडिंग, फ्री फायर,प्रोजेक्ट प्रदर्शनी, तकनीकी क्विज, एप डेवलपमेंट, रोबो-वार, शार्क टैंक, ब्लाइंड टाइपिंग चैलेंज,लॉजिक वार, लेंस मास्टर वेब डिजाइनिंग और मेडि क्वेस्ट सहित कुल 22 कार्यक्रम प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

 

महोत्सव के मुख्य आकर्षणों में विद्यार्थियों की संगीत संध्या के साथ बॉलीवुड गायक अमित मिश्रा, प्रसिद्ध कॉमेडियन राज सोनी, ईडीएम नाईट मे चर्चित डीजे कायरा, जोगन एवं एबीके कलाकारों की प्रस्तुतियाँ शामिल होंगी, जो दर्शकों के लिए यादगार अनुभव सिद्ध होंगी। इसके अतिरिक्त “26 वर्षों की उपलब्धियों की प्रदर्शनी” में संस्थान की शैक्षिक प्रगति, पूर्व छात्रों की उपलब्धियाँ और सामाजिक योगदान प्रदर्शित किए जाएंगे।

 

निदेशक डॉ. एन. के. सिंह ने कहा कि “परंपरा–2026” संस्थान की समृद्ध शैक्षिक परंपरा और नवाचार की भावना का प्रतीक है, जो विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता और तकनीकी कौशल को निखारने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *