उप संपादक
नरसिंह उपाध्याय
महराजगंज, 15 सितंबर 2025, समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य और आयुष विभाग जुड़े विभिन्न नागरिक समूहों के साथ शासकीय प्रतिनिधियों द्वारा संवाद किया गया।
मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त आईएएस नागेश्वर नाथ उपाध्याय ने कहा कि शासन द्वारा हमें आप लोगों से जनपद विशेष की समस्याओं को जानने और उनके निराकरण हेतु आपके सुझाव को जानने के लिए भेजा गया है। इस संवाद का उद्देश्य विभिन्न सेक्टर में 2047 तक जनपद की विशेष की भूमिका को अहम स्थान देना है।
पूर्व कृषि निदेशक प्रमोद पांडेय ने कहा कि कुछ समस्याएं मुख्यालय स्तर पर होते हैं, उनके लिए विभाग और जिला प्रशासन प्रयास करेगा, लेकिन कुछ समस्याएं जनपद स्तर पर ही हल हो सकती हैं। ऐसी समस्याओं में हमे लोकल एप्रोच अपनाने और जनभागीदारी के माध्यम से हल करने का प्रयास करना होगा। ऐसा करके ही हम प्रदेश को विकसित प्रदेश बना सकेंगे।
डॉ घनश्याम शर्मा ने उपस्थित नागरिक समूहों को संबोधित करते हुए कहा कि आज कई लोगों ने बेहद सकारात्मक सुझाव रखे, जिन्हें समिति अपने रिपोर्ट के माध्यम से शासन के समक्ष प्रस्तुत करेगी। आशा है कि इस संवाद कार्यक्रम से विकसित उत्तर प्रदेश का मार्ग प्रशस्त होगा।
नोडल अधिकारी व सचिव नगर विकास अनुज कुमार झा ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों को स्वागत करते हुए कहा कि संवाद कार्यक्रम के माध्यम से प्रत्येक सेक्टर से जुड़े कुछ बेहद अहम सुझाव मिले हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि मा. अतिथिगण के माध्यम से ये सुझाव शासन के नीति निर्धारण में अहम इनपुट साबित होंगी। उन्होंने सभी नागरिकों से क्यूआर कोड के माध्यम से अपना सुझाव शासन को भेजने की अपील की।
जिलाधिकारी ने सभी अतिथियों को धन्यवाद करते हुए कहा कि इस बैठक का उद्देश्य आम जनता एवं अधिकारी /कर्मचारी का सीधा फीडबैक लेकर आगे की नीतियों को तय करना है। उन्होंने सबसे अनुरोध किया कि समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित, उत्तर प्रदेश बनाने में अपना योगदान देने का आग्रह किया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों और नोडल अधिकारी व सचिव नगर विकास अनुज कुमार झा, जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी श्री अनुराज जैन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
संवाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित की जा रही जननी सुरक्षा योजना ,राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम, आयुष्मान योजना इत्यादि के बारे में व्यापक जानकारी दी गई।
रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष द्वारा बगैर हेलमेट किसी को नेशनल हाईवे पर प्रवेश करने से रोकने का सलाह दिया गया। नेत्र चिकित्सक डॉ विवेक वर्मा द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सबके लिए समान रूप से उपलब्ध कराने तथा शहरी में ग्रामीण क्षेत्र के सभी गरीब जनमानस को आयुष्मान कार्ड तक पहुंच बनाने का सुझाव दिया गया। जनपदीय मेडिकल कॉलेज की प्रमुख द्वारा आयुष्मान कार्ड की विसंगतियों को दूर करने का सुझाव दिया गया। डॉक्टर आशीष त्रिपाठी द्वारा आयुर्वेद की दावों को छोटे-छोटे पैकेट/टैबलेट फॉर्म उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया। इनके अलावा अन्य क्षेत्रों के प्रतिनिधियों द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए।

संवाद कार्यक्रम में सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, जिला विकास अधिकारी बी.एन. कन्नौजिया, डीसी एनआरएलएम मो. जाकिर, समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।