ब्यूरो रिपोर्ट/राकेश त्रिपाठी/ निचलौल
प्रधान सम्पादक
निचलौल (महराजगंज)स्थानीय नगर पंचायत निचलौल स्थित ज्ञान भारती इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में इंटरमीडिएट के छात्र–छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह एवं हाईस्कूल के विद्यार्थियों के आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन भावपूर्ण वातावरण में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र–छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की, जबकि मनमोहक नृत्य, गीत और मंचीय प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों का दिल जीत लिया।
विदाई समारोह के दौरान इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं, वहीं हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं को परीक्षा में सफलता हेतु आशीर्वाद प्रदान किया गया। वक्ताओं ने छात्रों से अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पंचायत निचलौल के सभासद संजय पाण्डेय मनुला कॉलेज के निदेशक दिनेश कुमार सिंह, सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय टिकुलिया के प्राचार्य श्यामबिहारी अग्रवाल, सरस्वती देवी पीजी कॉलेज निचलौल के प्राचार्य सुनील पाण्डेय, राजेन्द्र प्रसाद ताराचंद पीजी कॉलेज निचलौल के प्राचार्य गोविंद शरण गुप्ता सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे,
समारोह का समापन उत्साह, प्रेरणा और स्मृतियों के साथ किया गया।