*महाराजगंज में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का भव्य सम्मेलन व शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।*

ब्यूरो रिपोर्ट/राकेश त्रिपाठी महाराजगंज 

प्रधान सम्पादक 

व्यापारियों की एकजुटता से सशक्त होगा व्यापार, मजबूत संगठन से मिलेगा अधिकार”

 

महाराजगंज नगर स्थित यशार्थ मैरिज हाल में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का भव्य सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के स्वागत में जिले भर के व्यापारियों ने एकजुटता और शक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

 

सम्मेलन में सोनौली, सिसवा, नौतनवा, कोल्हुई, ठूठीबारी, बहादुरी बाजार, भिटौली सहित जिले के विभिन्न नगरों और कस्बों से आए सैकड़ों व्यापारियों ने फूल-मालाओं से प्रांतीय अध्यक्ष का स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और गाड़ियों की लंबी कतारों के साथ व्यापारियों ने नगर भ्रमण करते हुए यशार्थ मैरिज हाल तक भव्य शोभायात्रा निकाली, जिसने पूरे नगर का ध्यान आकर्षित किया।

 

कार्यक्रम स्थल पर आयोजित सम्मेलन में व्यापारियों की समस्याओं, उनके समाधान, संगठन की मजबूती और व्यापारिक हितों की रक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई और व्यापारिक एकता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

 

प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारी समाज की ताकत उसकी एकजुटता में है। यदि सभी व्यापारी संगठित रहेंगे तो न केवल उनकी समस्याओं का समाधान होगा, बल्कि सरकार और प्रशासन के स्तर पर भी उनकी आवाज को मजबूती मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सदैव व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहेगा।

 

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी व्यापारियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन में भारी संख्या में व्यापारियों की सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया कि महराजगंज का व्यापारी वर्ग संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

व्यापारी बन्धु:

प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष फूल चंद्र अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष सुधीर अग्रहरि, प्रांतीय संयुक्त मंत्री रतन लाल गुप्ता,जिला कोषाध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता,जिला प्रभारी अशोक कुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्त,नगर अध्यक्ष संतोष जायसवाल,गौतम जोशी,ठाकुर सोनी जिला उपाध्यक्ष नौतनवा,नगर अध्यक्ष अजय जायसवाल ठूठीबारी, विप्लव मद्धेशिया,सोनू निगम,आत्मा कसौधन,विजय कसौधन, कोल्हुई नगर अध्यक्ष श्रीराम जायसवाल,सोनौली नगर अध्यक्ष सुभाष जायसवाल,सिसवा के नगर अध्यक्ष, बहादुरी नगर अध्यक्ष,भिटौली नगर अध्यक्ष आदि नगरों के अध्यक्षों के और अन्य पदों पर शपथ ग्रहण समारोह प्रांतीय अध्यक्ष के और जिला अध्यक्ष के देख रख में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *