ब्यूरो रिपोर्ट/ राकेश त्रिपाठी निचलौल महराजगंज
प्रधान सम्पादक
महराजगंज, निचलौल 31 जनवरी 2026 जनपद महराजगंज के पुलिस कार्यालय सभागार में शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी निचलौल/लाइन शिव प्रताप सिंह की सेवानिवृत्ति के अवसर पर गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीणा ने की।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने श्री शिव प्रताप सिंह के दीर्घ, अनुशासित एवं सफल सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ किया। कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाने तथा अधीनस्थों का मार्गदर्शन करने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।
एसपी श्री मीणा ने सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी को स्मृतिचिन्ह भेंट कर ससम्मान विदाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य, सुखमय पारिवारिक जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि श्री सिंह का अनुभव और कार्यशैली पुलिस विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।
विदाई समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्री अनुरुद्ध पटेल सहित जनपद के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने अपने अनुभव साझा करते हुए श्री शिव प्रताप सिंह के साथ कार्य करने के क्षणों को याद किया और उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां भावनात्मक क्षणों के बीच सम्मान और कृतज्ञता का भाव स्पष्ट रूप से झलकता रहा।