ब्यूरो चीफ/ कन्हैया पाठक
सिसवा बाजार महाराजगंज
महराजगंज सिसवा बाजार अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा सिसवा को तहसील का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को आहूत सिसवा बंद अभियान को स्थानीय संगठनों के व्यापक समर्थन से अभूतपूर्व सफलता मिली। नगर के व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर बंद को ऐतिहासिक रूप प्रदान किया।
बंद के समर्थन में उद्योग व्यापार मंडल, स्वर्णकार संघ, दवा व्यवसायी संघ सहित अन्य स्थानीय संगठनों के पदाधिकारी एवं व्यापारी श्री राम-जानकी मंदिर चौराहे पर एकत्र हुए। यहां से सैकड़ों की संख्या में व्यापारियों ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए नगर भ्रमण किया। यह भ्रमण प्रमुख सड़कों और चौराहों से होते हुए फलमंडी पहुंचा, जहां एक विशाल सभा का आयोजन किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए रोशन मद्धेशिया, शिवजी सोनी, प्रमोद जायसवाल, हरिराम भालोटिया, जितेंद्र वर्मा, राकेश सिंह रिंकू, वैष्णो सोनी एवं शशिकला सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने सिसवा को तहसील बनाए जाने की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।
दोपहर बाद सभास्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार सिसवा पीयूष गोयल को व्यापार मंडल द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष शिबू खान ने कहा कि यदि सिसवा को तहसील का दर्जा नहीं दिया गया तो यह आंदोलन शांतिपूर्ण एवं सत्याग्रह के मार्ग पर क्रमवार जारी रहेगा।
कार्यक्रम में मोहनलाल अग्रवाल, बाबूलाल अग्रवाल, अश्वनी रौनियार, मकसूद अंसारी, रजाउल अंसारी, हरिलाल सोनी, कृष्णा सुरेका, सन्दीप मल्ल मनीष रौनियार, लक्ष्मण तुलस्यान, संतराज विश्वकर्मा, अंकित लाट, संदीप मल, नवीन मद्धेशिया, राजा उल अंसारी, नुरुल्लाह सिद्दीकी, हरिलाल सोनी सहित सैकड़ों व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।