*विराट हिन्दू सम्मेलन मे उमड़ा जनसैलाब क्रासर………..लोक कल्याण की रक्षा, समानता अधिकार सनातन धर्म में सम्भव : महेश योगी।*

 

 

 

ब्यूरो रिपोर्ट/ धीरज प्रजापति

मंडल ब्यूरो चीफ़ गोरखपुर 

 

महराजगंज जनपद के पनियरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत परतावल स्थित पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में आयोजित “विराट हिन्दू सम्मेलन” में हजारों की संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिली। सम्मेलन में क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में वैदिक विद्वानों द्वारा विधि-विधान से शंखनाद किया गया और मां भारती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्चन किया, कार्यक्रम का संचालन जीवेश मिश्रा ने किया।

सम्मेलन में स्वागत के दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रघुनाथ गुप्ता को व्यापार मण्डल अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने अंगवस्त्र एवं साफ़ा बांधा, महाण्डलेश्वर महेश योगी का स्वागत वैदिक आचार्य डॉ० रंगनाथ त्रिपाठी ने किया, मुख्य अतिथि प्रान्त प्रचारक रमेश जी “भाई साहब” का स्वागत पूर्व महामंत्री डीडीयू डा० अंशुमान त्रिपाठी ने किया वही मातृ शक्ति जयंती त्रिपाठी का स्वागत अध्यापिका प्रीति ने किया। मातृशक्ति के रूप में पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज की प्रबंधक जयंती त्रिपाठी एवं प्रतिष्ठित व्यवसाई रघुनाथ गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सम्मेलन के मुख्य वक्ता महामंडलेश्वर महेश योगी तथा मुख्य अतिथि प्रान्त प्रचारक रमेश जी (भाई साहब) रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रचारक अनिल जी एवं नगर प्रचारक आदर्श की सक्रिय भूमिका रही।

मुख्य वक्ता महामंडलेश्वर महेश योगी ने अपने संबोधन में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर विचार व्यक्त किए।

वहीं मुख्य अतिथि प्रान्त प्रचारक रमेश जी ने संगठनात्मक मजबूती और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने पर बल दिया।

विद्यालय प्रबंधन परिवार की ओर से जयंती त्रिपाठी ने उपस्थित अतिथियों का एवं भारी जनसमूह में आए सभी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक उर्फ संजय पाण्डेय, पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर लालजी त्रिपाठी उर्फ “पीढ़ा बाबा”, संरक्षक धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह, ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, समाज सेवी अमन शांडिल्य, हिन्दू नेता काशीनाथ सिंह, अशोक यादव, अर्जुन सिंह, गोल्डन पटेल, मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *