*राजनकी मंदिर प्रांगड़ में विशाल हिंदू सम्मेलन!*

न्यूज रिपोर्ट/ सुनील कुमार पाठक

सिसवा बाजार महाराजगंज 

सिसवा बाजार महाराजगंज शनिवार को प्रातः 11 बजे से सिसवा बाजार के श्री राम जानकी मंदिर छठ घाट पर आयोजित होगा विराट हिन्दू सम्मेलन। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि क्षेत्र धर्म जागरण प्रमुख पूर्वी उतर प्रदेश श्री अभय जी भाई साहब रहेंगे।विशिष्ट अतिथि के रूप में संत बालक दास जी रहेंगे।इस सम्मेलन में प्रसिद्ध भजन गायक श्री अमित अंजन जी अपने भजनो की प्रस्तुति देंगे।इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करने का, सनातन संस्कृति को जागृत करने का,राष्ट्र बोध और एकता का संदेश है।इस सम्मेलन का आयोजन कर्ता सकल हिंदू समाज आयोजन समिति सिसवा बाजार।इस सम्मेलन के द्वारा हिन्दू समाज को संगठित होने, मातृ शक्ति द्वारा सनातन धर्म को मजबूत करने में योगदान,युवाओं को सनातन धर्म के लिए समर्पित जीवन एवं राष्ट्र धर्म के लिए जागरूक बनाने के संदेश के साथ इस सम्मेलन की भूमिका रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *