*ठूठीबारी में नाबालिग किशोरी लापता, गांव के युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप।*

न्यूज रिपोर्ट/ विशाल रौनियार

ठूठीबारी महाराजगंज 

 

 

“मासूम की तलाश में पुलिस, परिजनों की आंखें राह तकतीं”

महराजगंज जिले के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के अचानक गायब होने से इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं परिजन गहरे सदमे में हैं।

 

जानकारी के अनुसार, किशोरी के घर से बाहर जाने के बाद देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो पीड़िता की मां ने ठूठीबारी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी।

 

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गांव का ही एक युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

इस संबंध में ठूठीबारी थानाध्यक्ष नवनीत नागर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही किशोरी को सुरक्षित बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *