न्यूज रिपोर्ट/ विजय कशौधन
लक्ष्मीपुर महराजगंज
महाराजगंज/लक्ष्मीपुर बाजार स्थित सब्जी मंडी में अवस्थित प्राचीन शिव मंदिर का निर्माण कार्य शिव सेवा समिति उत्तर प्रदेश (रजिस्टर्ड) के तत्वावधान में श्रद्धा और आस्था के साथ किया जा रहा है मंदिर को भव्य, दिव्य एवं आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से निर्माण कार्य निरंतर प्रगति पर है शिव सेवा समिति द्वारा क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं,समाजसेवियों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से इस पुण्य कार्य में तन,मन एवं धन से सहयोग करने का विनम्र आग्रह किया गया है समिति का कहना है कि जनसहयोग से ही भगवान शिव के इस पावन धाम को एक भव्य धार्मिक केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सकेगा,जिससे क्षेत्र में धार्मिक,सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना को नई दिशा मिलेगी
मंदिर निर्माण में सहयोग करने के इच्छुक श्रद्धालु फोनपे के माध्यम से अपनी सहयोग राशि प्रदान कर सकते हैं।
सहयोग हेतु संपर्क—
रामजी मद्धेशिया
कोषाध्यक्ष, शिव सेवा समिति उत्तर प्रदेश (रजिस्टर्ड)
मोबाइल नंबर: 9450433822
समिति ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से यह पावन निर्माण कार्य जनसहयोग द्वारा शीघ्र पूर्ण होगा हर-हर महादेव!