ब्यूरो)राकेश त्रिपाठी/
सिसवा बाजार महाराजगंज
महराजगंज जिले के विद्यालयों में सामाजिक जागरूकता को सशक्त करने के उद्देश्य से एस.एस. इंटर कॉलेज, करमही (महराजगंज) में एक प्रेरणादायी एवं उद्देश्यपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को बाल विवाह मुक्त समाज, सड़क सुरक्षा तथा नशामुक्ति के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने कहा कि समाज की मजबूत और सशक्त नींव तभी रखी जा सकती है, जब युवा पीढ़ी सामाजिक कुरीतियों से दूर रहकर जिम्मेदार नागरिक के रूप में आगे आए। उन्होंने बाल विवाह जैसी कुप्रथा के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने एवं नशे से दूर रहकर स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य विजय कुमार मिश्र सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारियों और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों द्वारा समाज को सकारात्मक दिशा देने एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लेते हुए किया गया।