*रूदलापुर सड़क हादसे में युवती की मौत, मजिस्ट्रेटी जांच शुरू।*

ब्यूरो रिपोर्ट/ राकेश त्रिपाठी महाराजगंज 

प्रधान सम्पादक 

 

न्याय की राह में हर साक्ष्य अहम, प्रशासन ने आमजन से मांगा सहयोग

 

 

महराजगंज, 26 दिसम्बर 2025। उप जिलाधिकारी सदर, महराजगंज द्वारा जनपदवासियों को सूचित किया गया है कि ग्राम रूदलापुर, थाना मिटौली की सड़क पर वाहन संख्या यूपी-78 जीटी-7759 और एक मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण सड़क दुर्घटना में रीमा कुमारी (पुत्री श्री रामश्रय), निवासी ग्राम गिदहा, थाना कोतवाली, तहसील सदर, जनपद महराजगंज की हुई मृत्यु के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच प्रारंभ कर दी गई है।

 

प्रशासन द्वारा इस प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारी सदर स्वयं इस मजिस्ट्रेटी जांच का संचालन कर रहे हैं। जांच के दौरान दुर्घटना की परिस्थितियों, कारणों तथा जिम्मेदारियों का गहन परीक्षण किया जाएगा, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

 

उप जिलाधिकारी सदर ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को इस दुर्घटना से संबंधित कोई मौखिक या लिखित साक्ष्य, बयान अथवा महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध हो, तो वह दिनांक 15 जनवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे उप जिलाधिकारी सदर, जनपद महराजगंज के न्यायालय में उपस्थित होकर अपना कथन प्रस्तुत कर सकता है।

 

प्रशासन का कहना है कि जनसहयोग से ही सच्चाई सामने आ सकती है और दोषियों तक कानून का शिकंजा कस सकता है। इसीलिए सभी संबंधित एवं जागरूक नागरिकों से जांच में सहयोग की अपेक्षा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *