*बरगदवा में आरव हॉस्पिटल का शुभारंभ क्षेत्रवासियों को मिलेंगी मल्टी-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाएं*

रिपोर्ट/ विपल्व मद्धेशिया  

ठूठीबारी/महाराजगंज 

नौतनवा ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत बरगदवां बाजार में आरव हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया है। इस मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल के खुलने से क्षेत्रवासियों को अब आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। उद्घाटन समारोह में आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यहां चर्म रोग और गुप्त रोग सहित अनेक जटिल बीमारियों का आधुनिक उपचार उपलब्ध होगा। योग्य सर्जनों द्वारा सभी प्रकार के ऑपरेशन भी किए जाएंगे।

आरव हॉस्पिटल 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, पैथोलॉजी सुविधा और ईसीजी सुविधा प्रदान करेगा। यह एक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल है।

अस्पताल में कम दरों पर जांच सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इनमें ब्लड ग्रुप (₹50), आर.बी.एस. (₹50), ओ.पी.डी. (₹20) और ई.सी.जी. (₹200) शामिल हैं।

यहां हर्निया, हाइड्रोसिल, बच्चेदानी (यूटरस), अपेंडिक्स, पित्त की थैली की पथरी, किडनी की पथरी, सिजेरियन द्वारा बच्चा जन्म, जन्म संबंधी जटिलताएं, टूटी हड्डियों का प्लास्टर, कमर दर्द व गठिया उपचार, फालिज, लकवा उपचार, बवासीर एवं भगन्दर का इलाज जैसे प्रमुख ऑपरेशन और उपचार उपलब्ध हैं।

अधिक जानकारी के लिए 24 घंटे इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है: +91 8090597596 और +977 98175156001

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *