ब्यूरो रिपोर्ट/ राकेश त्रिपाठी महाराजगंज
प्रधान सम्पादक
लखनऊ, 27 फरवरी 2026 उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा होली पर्व के पावन अवसर पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है।
पूर्व में जारी अधिसूचना के अनुसार 2 मार्च 2026 को होलिका दहन तथा 4 मार्च 2026 को होली का अवकाश घोषित था। अब शासन ने होली पर्व के अगले दिन 3 मार्च को भी निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आदेश जारी किया है।
इस संबंध में सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा पूर्व में जारी अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए नया आदेश प्रभावी किया गया है।
शासन के इस निर्णय से कर्मचारियों एवं आमजन को होली पर्व पर लगातार अवकाश का लाभ मिलेगा, जिससे पर्व को उत्साह और उल्लास के साथ मनाने में सहूलियत होगी।
आदेश पर प्रमुख सचिव की स्वीकृति के साथ अधिसूचना जारी की गई है।