*एसएसबी की ट्रेनिंग पूरी कर लौटे अजीत कन्नौजिया, क्षेत्र का नाम रोशन होने पर लक्ष्मीपुर में धूमधाम से स्वागत।*

ब्यूरो रिपोर्ट /राकेश त्रिपाठी लक्ष्मीपुर महराजगंज 

प्रधान सम्पादक 

लक्ष्मीपुर/महराजगंज सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) में चयनित होकर तथा कठिन ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी कर एकमा ग्रामसभा निवासी सरजू प्रसाद के पुत्र अजीत कन्नौजिया के घर लौटने पर लक्ष्मीपुर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। अजीत ने एसएसबी में सेवा के लिए तैयार होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

घर पहुंचते ही ग्रामीणों, युवाओं और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं से अजीत कन्नौजिया का जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया और मिठाइयां बांटी गईं। लोगों ने अजीत की मेहनत, अनुशासन और देशभक्ति की भावना की सराहना करते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अजीत कन्नौजिया की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे अन्य युवाओं को भी देशसेवा के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। परिजनों ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अजीत की उपलब्धि से एकमा ग्रामसभा सहित पूरा लक्ष्मीपुर क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *