ब्यूरो रिपोर्ट/ राकेश त्रिपाठी लक्ष्मीपुर महराजगंज
प्रधान सम्पादक
लक्ष्मीपुर/महराजगंज सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले एकमा ग्रामसभा निवासी सरजू प्रसाद के पुत्र अजीत कन्नौजिया का लक्ष्मीपुर क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया। जैसे ही अजीत के चयन की खबर फैली, गांव और आसपास के इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों, युवाओं और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं से अजीत का अभिनंदन किया और मिठाइयां बांटीं। ढोल-नगाड़ों के साथ निकाले गए जुलूस में लोगों ने देशसेवा के प्रति गर्व व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि अजीत की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे अन्य युवाओं को भी देश की सेवा के लिए आगे बढ़ने का हौसला मिलेगा।
इस अवसर पर परिजनों ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अजीत की मेहनत और लगन का परिणाम आज पूरे क्षेत्र की खुशी बन गया है।