कोठीभार थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत जागरूकता अभियान आयोजित

रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी महराजगंज

थाना कोठीभार, जनपद महराजगंज में दिनांक 21 जनवरी 2026 को मिशन शक्ति फेज–5.0 के अंतर्गत महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान थाना क्षेत्र के बौरहवा बाबा मंदिर परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे।

 

मिशन शक्ति टीम प्रभारी महिला उप निरीक्षक नेहा कुमारी, उप निरीक्षक योगेन्द्र तिवारी तथा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने संयुक्त रूप से लोगों को जागरूक किया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई तथा बालिकाओं एवं बच्चों के साथ समाज में होने वाले अपराधों पर प्रकाश डालते हुए उनसे बचाव के उपाय बताए गए।

 

कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, अधिकारों और सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही आपात स्थिति में सहायता हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) एवं 1090 (वीमेन पावर लाइन) के बारे में जानकारी देकर इनके उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।

 

अभियान के माध्यम से पुलिस एवं महिला कल्याण विभाग ने समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा महिला-बाल सुरक्षा को मजबूत करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *