चित्रकूट पुलिस मुठभेड़ में लूट का वांछित, बांदा का गैंगस्टर अपराधी राजेंद्र यादव  गया गिरफ्तार।

प्रदेश :प्रभारी सुनील पाठक 

  • पुलिस अधीक्षक चित्रकूट *अरुण कुमार सिंह* द्वारा अपराध पर अंकुश लगाए जाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना पहाड़ी,थाना राजापुर व एसओजी की संयुक्त टीम ने लूट के वांछित,बांदा के गैंगस्टर अपराधी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।

*संक्षित विवरण-*

➡️ बीती रात मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना पहाड़ी क्षेत्रांतर्गत ग्राम बकटा बुजुर्ग के पास बदमाशों का मूवमेंट है,सूचना पर समय लगभग 03.00 बजे त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना पहाड़ी पुलिस,थाना राजापुर एवं SOG की संयुक्त टीम बकटा रोड़ पहुँची जहां संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा रुकने हेतु ललकारने पर संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस गाड़ी पर फायर कर दिया तथा भागने का प्रयास किया। आत्मरक्षार्थ की गई पुलिस कार्यवाही में अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया। घायल अभियुक्त को तत्काल इलाज हेतु सीएचसी पहाड़ी ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। अभियुक्त की पहचान राजेन्द्र यादव पुत्र मुन्ना यादव निवासी कमासिन थाना कमासिन जनपद बांदा के रूप में हुई है, जो गैंगस्टर एक्ट सहित कई संगीन मामलों का आरोपी है।

*मौके से अभियुक्त के कब्जे से बरामदगी-*

1. 01 अदद तमंचा 315 बोर

2. 03 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर

3. 01 अदद खोखा कारतूस

4. 4000 रुपए

5. एक बैग

*अभियुक्त राजेन्द्र उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

1. मु0अ0सं0 92/11 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना कमासिन जनपद बांदा।

2. मु0अ0सं0 22/11 धारा 109/41 भादवि0 थाना बबेरु जनपद बांदा।

3. मु0अ0सं0 169/17 धारा 379 भादवि0 थाना अतर्रा जनपद बांदा।

4. मु0अ0सं0 112/17 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गिरवा जनपद बांदा।

5. मु0अ0सं0 3/18 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना गिरवा जनपद बांदा।

6. मु0अ0सं0 168/24 धारा 115(2),351(3), 352 बीएनएस थाना कमासिन जनपद बांदा।

7.मु0अ0सं0 554/19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट।

8. मु0अ0सं0 162/25 धारा 309(4),317(2) बीएनएस थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट।

9. मु0अ0सं0 163/25 धारा 307 बीएनएस,3/25 आर्म्स एक्ट थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट।

 

पूंछताछ में अभियुक्त ने थाना पहाड़ी क्षेत्रांतर्गत दिनांक 11.09.2025 को घटित एक लूट की घटना में संलिप्त होना कबूल किया है।

जिस सम्बन्ध में थाना पहाड़ी में मु0अ0सं0 162/25 धारा 309(4),317(2) बीएनएस बनाम दो अज्ञात व्यक्ति पंजीकृत है, विवेचना से प्रकाश में आए एक अभियुक्त राहुल यादव पुत्र कमलेश यादव निवासी कस्बा व थाना कमासिन जनपद बांदा को दिनांक 12.09.2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है,जिससे घटना में लूटा गया माल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हो चुकी है।

पूंछताछ में उसने घटना में शामिल दूसरे अभियुक्त राजेन्द्र यादव पुत्र मुन्ना यादव निवासी कमासिन थाना कमासिन जनपद बांदा का नाम बताया था।

*अभियुक्त राहुल यादव उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

1. मु0अ0सं0 6/21 धारा 41,411,413,414,420,467,468 बीएनएस थाना बबेरु जनपद बांदा।

2. मु0अ0सं0 162/25 धारा 309(4),317(2) बीएनएस थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *