रिपोर्ट :राकेश त्रिपाठी सिसवा
महराजगंज/सिसवा: जिले के नगर पालिका परिषद सिसवा बाज़ार में आज 2 अकटूबर के उपलक्ष्य पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (बापू) एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े ही श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया एवं दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया..!!
कार्यक्रम के शुभारंभ नगर पालिका परिषद सिसवा प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल व अधिशासी अधिकारी प्रियंका मिश्रा ने ध्वजारोहण करके किया। उसके बाद उन्होंने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धा – सुमन अर्पित किया। उसके बाद उन्होंने राष्ट्रपिता को याद करके स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत नगर में झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता अभियान के प्रति समर्पित रहने के लिए जागरूक किया।
नगर में झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत का संदेश दिया:
सफाई एवं स्वच्छता के संदेश को आगे बढ़ाते हुए वार्ड नं. 3 सुभाष नगर (बुढ़वा टोला) में स्वच्छता अभियान चलाया गया और झाड़ू लगाकर लोगों को “स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत” का संदेश दिया गया…!!!
कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी प्रियंका मिश्रा, सभासद राजेश यादव, आशीष शाही, लिपिक कपिलदेव भारती, शकील अहमद, अरुण सिंह सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे..!!