ठूठीबारी सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से तस्करी कर लाए गए 100.610 ग्राम सोने के बिस्किट साथ युवक गिरफ्तार

 

 

इंडो–नेपाल सीमा पर कड़ी निगरानी का नतीजा, 22वीं वाहिनी SSB ने सुनियोजित तस्करी का भंडाफोड़ किया  आरोपी बाइक से भारत में कर रहा था एंट्री

 

रिपोर्ट / विप्लव मद्धेशिया

ठूठीबारी, महाराजगंज।

भारत–नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए सक्रिय 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। ठूठीबारी क्षेत्र के मारचहवा बगीचे के पास गश्त के दौरान SSB की टीम ने संदिग्ध स्थिति में बाइक सवार युवक को रोका। तलाशी लेने पर युवक के पास से 100.610 ग्राम वजन का सोने का बिस्किट बरामद किया गया, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

सीमा बल के जवानों ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसकी पहचान तारा प्रसाद मौर्य (43 वर्ष), पुत्र—केवल कोइरी, निवासी—ग्राम उज्जैनी, जिला नवलपरासी, नेपाल के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि युवक नेपाल से सोने की बिस्किट को अवैध तरीके से भारतीय क्षेत्र में लेकर प्रवेश कर रहा था।

इस संयुक्त कार्रवाई में आरक्षी सहायक जहरुद्दीन और साबुलाल मीणा की टीम शामिल रही। बरामद सोने की बिस्किट, प्रयुक्त बाइक तथा आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क चौकी (कस्टम) ठूठीबारी को सौंप दिया गया है।

एसएसबी इंचार्ज शिवपूजन ने कहा कि सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी को रोकने के लिए गश्त और निगरानी लगातार जारी है। उन्होंने कहा,

“अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी। सीमा पर सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

इस कार्रवाई के बाद सीमा क्षेत्र में तस्करी नेटवर्क पर गहरा प्रभाव माना जा रहा है, वहीं SSB की सतर्कता से अवैध गतिविधियों पर रोकथाम की उम्मीद और मजबूत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *