ब्यूरो रिपोर्ट/ सोमेंद्र द्विवेदी न्यू दिल्ली
प्रदेश प्रभारी
लखनऊ उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश भर में तैनात 121 उप निरीक्षकों (दारोगा) को पदोन्नत कर निरीक्षक (इंस्पेक्टर) बनाया गया है। इस संबंध में आईजी स्थापना, पुलिस मुख्यालय की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
प्रमोशन आदेश उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक एवं निरीक्षक (नागरिक पुलिस) सेवा नियमावली–2015 के तहत जारी किया गया है। जारी सूची में पदोन्नत अधिकारियों के नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, वर्तमान तैनाती एवं वर्ष 2025 का स्पष्ट उल्लेख किया गया है।
आदेश में बताया गया है कि नई तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। फिलहाल सभी पदोन्नत अधिकारी अपने-अपने जनपदों में वर्तमान पद पर ही कार्य करते रहेंगे।
सूची में कानपुर नगर, प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, आगरा, गाजियाबाद, बरेली, मेरठ, झांसी, बस्ती, बलिया, सीतापुर, मिर्जापुर, गोरखपुर, अयोध्या, अमेठी, श्रावस्ती सहित कई जिलों में तैनात दारोगाओं के नाम शामिल हैं।
पूरी सूची तीन पृष्ठों में जारी की गई है, जिसमें क्रम संख्या 1 से 121 तक नाम दर्ज हैं।
पदोन्नति से प्रदेश पुलिस बल में उत्साह का माहौल है। पदोन्नत अधिकारियों को अब कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में अधिक जिम्मेदारी और नेतृत्व की भूमिका निभानी होगी।