*ठूठीबारी में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात।*

ब्यूरो रिपोर्ट/विप्लव मद्धेशिया ठूठीबारी महाराजगंज 

प्रधान सम्पादक 

“कैमरे में कैद चोर, अब पुलिस की पकड़ से दूर नहीं”

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कस्बे में शुक्रवार को बाइक चोरी की एक घटना सामने आई है। सिनेमा हाल के पास स्थित एक फोटो कापी दुकान के सामने खड़ी बाइक को अज्ञात चोरों ने मौका पाकर उड़ा लिया। राहत की बात यह रही कि चोरी की यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

 

ठूठीबारी निवासी राज विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने 2 जनवरी को अपनी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक सिनेमा हाल के पास फोटो कापी की दुकान के सामने खड़ी की थी। सायं करीब 6:15 बजे कुछ अज्ञात व्यक्ति बाइक को ले जाते हुए पास लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित के अनुसार उक्त बाइक उनकी माता अनिता देवी के नाम से पंजीकृत है।

क्या कहते है थानाध्यक्ष नवनीत नागर ठूठीबारी 

घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित ने ठूठीबारी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी नवनीत नागर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। चोरों की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

 

दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *