विशाल रौनियार
ठूूूूठीबारी, महराजगंज
दिवाल निर्माण रोकने के गये एक दिव्यांग को मारने पीटने का मामला प्रकाश में आया है। बरगदवां थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदवां निवासी शेखरचन्द अग्रहरी ने बताया की मैं
शरीर से दिव्यांग हूं। नौतनवा ठूठीबारी मार्ग पर मेरा मकान है मेरे पड़ोसी प्रदीप वर्मा सात माह पूर्व मेरे मकान के तरफ दूसरी मंजिल पर अवैध रूप से खिड़की खोल लिया था। जिसको लेकर बरगदवा थाने में प्रार्थना पत्र दिया था मामले में सुलह समझौते से खिड़की बन्द करने की सहमति बनी थी। लेकिन कई माह बाद भी बन्द नही किया गया 28 दिसंबर को विपक्षी द्वारा आगे की तरफ दिवाल निर्माण कराया जा रहा था। जब मैं रोकने गया तो विपक्षी प्रदिप वर्मा व उनके पुत्र मृत्युंजन सोनकर गाली देते हुए लाठी डंडा लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया मैं भाग कर घर के अन्दर घुस गया तो मेरे घर में घुसकर लात मुक्का व थप्पड़ से मारते हुए बाहर लाकर मारने पीटने लगे। मेरे शोर मचाने पर बीच बराव करने आए भतीजा विकास अग्रहरी को भी मारने पीटने लगे जिससे मुझे व मेरे भतीजे को चोट आई। इस संबंध में बरगदवां थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शुक्ला ने बताया की आरोपी प्रदिप वर्मा,मृत्युंजन सोनकर के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल किया जा रहा है।