*गोरखपुर में सनातन चेतना का महाकुंभ — “सनातन महोत्सव 0.4” में आमंत्रित हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।*

ब्यूरो रिपोर्ट/धीरज प्रजापति मंडल प्रभारी

उत्तर प्रदेश महाराजगंज 

 

गौ सेवा से राष्ट्र सेवा तक, सनातन संस्कृति का नवजागरण”

गोरखपुर दिनांक : 29 दिसंबर 2025 सनातन सेवाश्रम ट्रस्ट, राम-जानकी नगर, गोरखपुर (उ०प्र०) द्वारा “सनातन चेतना • गौ सेवा • भक्ति • संस्कृति” के पावन संकल्प के साथ आगामी 11 एवं 12 अप्रैल 2026 को दो दिवसीय “सनातन महोत्सव 0.4” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह दिव्य आयोजन श्रीरामलीला मैदान परिसर, मानसरोवर महादेव मंदिर, गोरखनाथ, गोरखपुर में सम्पन्न होगा।

 

इस राष्ट्रीय चेतना से ओत-प्रोत महोत्सव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी महाराज को मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु सादर आमंत्रित किया गया है। सनातन सेवाश्रम ट्रस्ट के पीठाधीश्वर आचार्य अभयानंद महाराज द्वारा मुख्यमंत्री को औपचारिक आमंत्रण पत्र प्रेषित कर उनके सान्निध्य एवं आशीर्वचन की कामना की गई है।

 

आयोजकों के अनुसार “सनातन महोत्सव 0.4” केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि गौसंरक्षण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण, युवा सहभागिता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रभावना को सुदृढ़ करने वाला एक व्यापक सामाजिक अभियान है। यह महोत्सव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रतिपादित रामराज्य, सुशासन एवं सांस्कृतिक चेतना के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक प्रभावी प्रयास सिद्ध होगा।

 

आचार्य अभयानंद महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति से यह आयोजन न केवल गोरखपुर बल्कि सम्पूर्ण पूर्वांचल के लिए प्रेरणा, दिशा और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र बनेगा। उनके मार्गदर्शन से गौसेवा, सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की भावना को नई गति मिलेगी।

 

सनातन सेवाश्रम ट्रस्ट ने आशा व्यक्त की है कि मुख्यमंत्री जी की स्वीकृति एवं सहभागिता से यह आयोजन ऐतिहासिक स्वरूप ग्रहण करेगा और समाज में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना का नवसंचार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *