*तीन दिवसीय खेल के आखिरी दिन बच्चों का उत्साह।*

रिपोर्ट/सुनील कुमार पाठक 

सिसवा बाजार महाराजगंज 

सिसवा बाजार स्थानीय एस के एस डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित तीन आदिवासियों वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता संपन्न हुआ।

आज के खेल मे सीनियर और जूनियर कबड्डी, सीनियर खो-खो, जूनियर 100 मीटर रेस, जूनियर रोप जूनियर ,रस्साकशी खेलो का आयोजन हुआ.100 मीटर रेस बालक वर्ग में अभिषेक यादव, शुभम और शिवम शर्मा बालिका वर्ग में सुधा कुमारी,रिया जैसवाल,आंचल कुशवाहा क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय जंपिंग रेस में प्राइमरी वर्ग में करण कुमार, आरुष चौधरी विजेता है।

टीम खेल कबड्डी मे बालक वर्ग सीनियर मे ग्रीन हाऊस,जूनियर वर्ग में ब्लू हाऊस,बालिका वर्ग सीनियर में रेड हाऊस जूनियर में रेड हाऊस. रस्साकशी खेल के बालक वर्ग में ब्लू हाऊस, बालिका वर्ग में येलो हाऊस,खो-खो में बालक वर्ग में येलो हाऊस और बालिका वर्ग में ब्लू हाऊस विजेता रहा. सभी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चारों हाऊस मे प्रथम स्थान ब्लू हाऊस,द्वितीय स्थान रेड हाऊस और थर्ड पर ग्रीन हाऊस रहा है।

आज के खेल समापन के अवसर पर बच्चों के उत्साह वर्धन के लिए मुख्य अतिथि जितेन्द्र पाल सिंह,जिला उपाध्यक्ष भाजपा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *