*स्टोरी पर्यटकों को आकर्षित करता चितवन नेशनल पार्क*

रिपोर्ट/विशाल रौनियार

ठुठीबारी, महराजगंज 

चितवन नेशनल पार्क में विभिन्न प्रकार जानवरों को देखने से पर्यटक देख आनंदित अनुभव महसूस करते हैं!!

नेपाल के जिला नवलपुर में स्थित चितवन नेशनल पार्क में बाघों का दीदार करना किसी रोमांच से कम नहीं है। यहाँ जंगल सफारी का लुत्फ उठाना चितवन रियासत का हिस्सा है और बाघों को करीब से देखना किसी सपने से कम नहीं है। आप हाथी पर बैठे हुए हैं, पाँच से सात मीटर की दूरी पर बाघ आपके सामने होते हैं।

इससे आपके रोहगंटे खड़े हो सकते हैं। डर के मारे होश भी फाख्ता हो सकते हैं। लेकिन डरने की बात नहीं है। बाघ एक बा गुर्राता है फिर अपने शिकार को खाने में व्यस्त हो जाता है या शिकार को कहीं और खींच ले जाता है। चितवन नेशनल पार्क में हाथी और बाघ दोनों एक-दूसरे के आदी हो चुके हैं।

 

 

हाथी और बाघ दोनों एक दूसरे से डरते हैं। इसलिए आमतौर पर एक दूसरे पर हमला नहीं करते। सबसे ज्यादा चितवन में पर्यटकों को बाघ आमतौर पर देखने को मिल ही जाते हैं। लेकिन हाथी और बाघ के आमने-सामने होने का दृश्य थोड़ा बिरला होता है। चितवन नेशनल पार्क बाघों का अभयारण्य है। यहाँ बाघों का अनुपात देश के किसी और टाइगर रिजर्व की तुलना में सबसे ज्यादा है। नारायणी नदी के किनारे बसा चितवन पार्क यहाँ प्रकृति के संगीत और छटा से भी भरपूर दृश्य देखने को मिलता है। यहाँ हर तरफ के जंगली जानवर हैं। पता नहीं किस कोने से कौन निकल आए।

हा अगर आपने दुर्लभ बाघ के बारे में सुना हो तो वह भी यहीं की देन है। इसलिए यहाँ देश से ही नहीं, बल्कि विदेश से भी पर्यटक आया करते हैं।

यह जगह पहले महाराजाओं का आखेट स्थल यानी शिकारगाह हुआ करती थी। यहाँ चारे ओर फैले जंगल का रख. रखाव पहले राजघराने के राजा ही देखा करते थे। यहाँ पर फोरेस्ट रेस्ट हाउस उपलब्ध हैं। कुछ निजी गेस्ट हाउस भी हैं। चितवन जंगल नारायण घाट नेपाल के शहर शांत और प्राकृतिक सुन्दरता से युक्त शहर है। सफारी के लिए हाथी और जीप साधन हैं। हाथी का किराया 1600 रु है। जीप का किराया 1200 रु आरंभ होता है। चितवन जंगलों में सफारी एक अलग ही अहसास है।

हाथी से सफरी का अनुभव इसलिए खास होता है कि आप खुले में प्रकृति के बीच होता है। कई बार यहाँ घंटे घूमने के बाद भी बाघ के दर्शन नहीं होते तो कभी तुरंत हो जाते हैं लेकिन बाघ का दर्शन हो जाते हैं लेकिन बाघ का दर्शन होने का मतलब है कि आपकी यात्रा का पैसा वसूल कई बार एक सफरी में कई जगहों पर कई बाघ दिख जाएंगे। कभी अकेले तो कभी दो एक साथ नारायणी किनारे पर इलाका 107 किलोमीटर में फैला है। नेपाल इतिहास और पौराणिक कथाओं में भी यह जगह अपना विशेष महत्व रखता है। नारायण घाट से चितवन पार्क जाने के लिए टूरिस्ट बस चलती है। बारिश के दिन में पार्क बंद रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *