रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी प्रधान संपादक
कोहरा, शीतलहर और गलन सर्दी ने महराजगंज में बढ़ाई मुश्किलें
भारत–नेपाल सीमा से सटे तराई क्षेत्र के जिला महराजगंज में ठंड ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बीते दो दिनों से जारी शीतलहर और घने कोहरे के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।
सुबह होते ही सड़कों पर कोहरे की मोटी चादर बिछ गई, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। हालात ऐसे रहे कि राहगीरों को चलना मुश्किल हो गया, वहीं वाहन चालकों को लाइट जलाकर रेंगते हुए सफर तय करना पड़ा।
ठंडी हवाओं और बढ़ती गलन ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया है। खासकर सुबह और देर शाम के समय सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।